सौतेली मां की प्रताड़ना से परेशान थे 3 बच्चे, पहाड़ी से कूदकर दी जान

सौतेली मां की प्रताड़ना से परेशान थे 3 बच्चे, पहाड़ी से कूदकर दी जान

सोनभद्र: उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के मांची थाना क्षेत्र में सौतेली मां से नाराज होकर घर से लापता हुए तीन भाई बहन के शव गुमशुदगी के तीन दिन बाद गुरुवार को बरामद हो गये। पुलिस के अनुसार दो बहन और एक भाई का शव भैसगहवा पहाड़ी की तलहटी में बरामद हुआ। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया की मांची थाना क्षेत्र के सोमा गांव निवासी अमरेश की पत्नी शहजादी ने बुधवार को इन बच्चों के लापता होनेे की पुलिस को सूचना दी थी। इसमें बताया कि सोमवार को दोपहर में पुत्री कृष्णा (18 वर्ष) नाराज होकर छोटे भाई बहन चंदन (4 वर्ष) व उजाला (ढाई वर्ष) को साथ लेकर घर से चली गई है। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर बच्चों की तलाश शुरु कर दी। गुरुवार की शाम करीब पांच बजे कुछ चरवाहे भैसगहवा पहाड़ी के नीचे से गुजर रहे थे, उस दौरान दुर्गंध आने पर वे पहाड़ी के नीचे गए तो देखा कि तीन बच्चों के शव पड़े है। इस पर चरवाहों ने मांची थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शव को अपने कब्जे में ले कर मामले की जांच शुरु कर दी। गांव वालों से बताया कि मृतक कृष्णा का सौतेली मां शहजादी से अक्सर विवाद होता था। गांव वालों का कहना है कि सौतेली मां से नाराज होकर कृष्णा दोनों बच्चों को लेकर चली गई और भैसगहवा पहाड़ी से नीचे कूदकर दोनों बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *