सोनिया गांधी के बाद प्रियंका वाड्रा कोरोना पॉजिटिव, 3 महीने में दूसरी बार हुईं संक्रिमत…खुद को किया होम आइसोलेट

कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा कोरोना संक्रमित हो गई हैं। प्रियंका वाड्रा ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। प्रियंका वाड्रा ने ट्वीट किया कि फिर से कोरोना संक्रमित हो गई हूं, घर पर ही आइसोलेट हूं और सभी जरूरी दिशा-निर्देश फॉलो कर रही हूं। बता दें कि इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं।

PunjabKesari

प्रियंका और सोनिया गांधी इसी साल जून महीने में कोरोना संक्रमित हुई थीं। यह दूसरी बार है जब दोनों फिर से इस वायरस की चपेट में आई हैं। कोरोना के कारण सोनिया गांधी को अस्पताल में भर्ती भी करवाना पड़ा था। पिछले महीने सोनिया गांधी को नेशनल हेराल्ड के मामले में पेश होने को कहा गया था तब उनकी पेशी से कुछ दिन पहले ही उनके कोरोना संक्रमित होने की खबर आई थी।

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *