सोना, चांदी में दिखी मजबूती

सोना, चांदी में दिखी मजबूती

इंदौर। सप्ताहांत सोना तथा चांदी में तेजी दर्ज की गई। सप्ताहांत सोना 500 रुपये तथा चांदी 1200 रुपये ऊंची बिकी।
कारोबार की शुरुआत में सोना 53500 रुपये पर खुलने के बाद शनिवार के दिन 54000 रुपये प्रति दस ग्राम होकर थमा। चांदी में व्यापार की शुरुआत 68400 रुपये पर हुई वहीं शनिवार के दिन 69600 रुपये बिकी।
कामकाज में सोना ऊंचे में 54100 नीचे में 53300 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका। व्यापार में चांदी ऊपर में 70050 तथा नीचे 68300 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी। विदेशी बाजार में सोना 1973 डॉलर तथा चांदी 2562 सेन्ट प्रति औंस बिकी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *