बागपत। नगर में बुधवार को सॉन्ग मेरे बिना की अलग-अलग स्थानों पर शूटिंग हुई, जिसे देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ उमड़ी।

नगर के दिल्ली-सहारनपुर हाइवे स्थित स्यादवाद इंस्टीट्यूट, बड़ा बाजार व सिसाना रोड पर इस सॉन्ग के काफी शॉट लिए गए। इस सॉन्ग में सार्थक चौधरी जहां हीरो के रूप में नजर आएंगे, वहीं मशहूर एक्टर एंड मॉडल माही शर्मा हीरोइन की भूमिका में नजर आएगी। माही शर्मा इससे पहले भी काफी सॉन्ग बना चुकी है और उनके काफी सॉन्ग हिट भी हुए हैं। उन्होंने बताया कि उनका नया सॉन्ग मेरे बिना भी लोगों को जरूर पसंद आएगा और वह उसे हमेशा गुनगुनाएंगे। इस सॉन्ग को शिवेंद्र पंडित आयोधिया ने गाया है, जबकि इस सॉन्ग को प्रिंस ने लिखा है। इसके अलावा अंकुर सिंह ने इस सॉन्ग को म्यूजिक दिया है। इस मौके पर डायरेक्टर रिखम सोनी, असिस्टेंट डायरेक्टर बंटी कसाना व कैमरामैन राघव रोहेन आदि मौजूद रहे।
