सेवा पखवाड़ा पर वृक्षा रोपण किया,विजय शुक्ला

मुजफ्फरनगर(संजय धीमान)। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस से लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की जन्म जयंति तक निमित्त सेवा के विभिन्न कार्यक्रमो के माध्यम से सेवा पखवाडा मनाया जा रहा है।
इस कडी में वृक्षारोपण अभियान के तहत माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष में लाईफ प्रो-प्लेनेट पीपल जनपद के प्रत्येक बूथ पर वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला द्वारा जिला भाजपा कार्यालय पर वृक्षारोपण किया गया ।जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला द्वारा बूथ संख्या 182 पर, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल दवे अग्रवाल ने बूथ बूथ संख्या 308 पर एवं समस्त जिला पाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ द्वारा वृक्षरोपण किया गया।
जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने वृक्षारोपण का महत्व बताते हुए कहा कि स्वच्छ पर्यावरण ही पृथ्वी के असंख्य जीवो और मानव जाति को जीवन जीने योग्य वातावरण प्रदान करता है अतः हमे इसकी सुरक्षा एवं विकास के लिए हमेशा प्रयासरत रहना चाहिए और उन्होने सभी से आवहान किया कि पर्यावरण सुरक्षा हेतु अधिक से अधिक पौधे अवश्य लगायें। कार्यक्रम के संयोजक जिला मंत्री सुनील दर्शन रहे। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री रोहिल वाल्मीकि, विजय सैनी, जिला मंत्री रेणु गर्ग, जिला संयोजक सोशल मीडिया रक्षित नामदेव, चमन वाल्मीकि, जिला पंचायत सदस्य तरूण पाल, सागर वाल्मीकि, रविकांत शर्मा, विपुल शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *