सुप्रीम कोर्ट परिसर यूको बैंक में आग लगने से अफरा-तफरी

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय परिसर के यूको बैंक में मंगलवार को आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दिल्ली अग्निशमन सेवा के सूत्रों ने बताया कि आग लगने की सूचना पूर्वाहन करीब 9:10 बजे मिली। इस आधार पर तत्काल दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। दमकल कर्मियों ने करीब 9:50 पर आग पर काबू पा लिया।
इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
शुरुआती जांच में पता चला कि आग एसी में लगी थी। इसकी चपेट में आकर और कई चीजें जलकर राख हो गईं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *