सीतापुर में सर्राफा व्यापारी लूटकांड का खुलासा: मुठभेड़ में दो इनामी बदमाशों के पैर में लगी गोली, सोने के जेवर और 31 हजार रुपये बरामद

सीतापुर में सर्राफा व्यापारी लूटकांड का खुलासा: मुठभेड़ में दो इनामी बदमाशों के पैर में लगी गोली, सोने के जेवर और 31 हजार रुपये बरामद

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में छह नवंबर को संदना थाना क्षेत्र में सर्राफा व्यापारी से बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस घटना के खुलासे के लिए पुलिस की टीमें लगी थी। मंगलवार की सुबह मुठभेड़ में बाइक सवार इनामी दो बदमाश घायल हुए हैं। इससे पहले भी दो अभियुक्त पकड़े जा चुके हैं।

क्षेत्राधिकारी (सीओ) मिश्रित विशाल गुप्ता ने बताया कि ग्राम नदवन के पास छह नवंबर को सर्राफा व्यापारी विमलेश रस्तोगी के साथ लूट की घटना हुई थी। मामले में मुकदमा दर्ज करने के आदेश देते हुए पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने पुलिस टीमों को आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगाया था। आज सुबह थाना पुलिस एवं एसओजी टीम ने सयुंक्त कार्रवाई करते हुए गणेशपुर सरकारी ट्यूबवेल तिराहे के पास घेराबंदी की। मुठभेड़ के दौरान दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान लखीमपुर खीरी निवासी दीपक सिंह और इरफान के रुप में हुई है। इनके पास से करीब 25 ग्राम सोने के आभूषण, लूट के 31 हजार रुपये नकद, बिना नंबर प्लेट की एक अपाचे मोटरसाइकिल, दो तमंचे, चार जिंदा कारतूस और तीन खोखा कारतूस बरामद किया हैं।

सीओ ने बताया कि इससे पहले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया था। आज दो अभियुक्त मुठभेड़ में घायल हुए, जिनके पैर में गोली लगी हुई है। इन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *