सीतापुर में दर्दनाक हादसा! नैमिषारण्य दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं की कार पेड़ से टकराई, दो सगे भाइयों की मौत

सीतापुर में दर्दनाक हादसा! नैमिषारण्य दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं की कार पेड़ से टकराई, दो सगे भाइयों की मौत

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर के मिश्रिख थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह लगभग 9 बजे के आसपास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कल्ली चौराहे के पास एक अनियंत्रित कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार सवार दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

बताया जा रहा है कि श्रद्धालु बनारस से नैमिषारण्य दर्शन के लिए आ रहे थे। कल्ली चौराहे के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मृतकों में दोनों सगे भाई हैं

इस हादसे में आकाश गुप्ता पुत्र राजीव गुप्ता (30) और यश गुप्ता पुत्र राजीव गुप्ता (25) की मौत हो गई। वहीं नंदनी गुप्ता (50) और कार चालक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों घायलों को पहले मछरेहटा अस्पताल ले जाया गया वहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। नैमिषारण्य थाना प्रभारी नवनीत मिश्रा ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल सीतापुर भेजा गया है, परिवार जनों से संपर्क किया जा रहा है, पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि श्रद्धालु नैमिषारण्य में दर्शन के लिए जा रहे थे, सड़क पर चलते-चलते कार एक पेड़ से टकरा गई तभी यह हादसा हो गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *