सीतापुर में कांग्रेस कार्यालय पर प्रशासन का कब्जा, हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली तो खाली कराना पड़ा दफ्तर

सीतापुर में कांग्रेस कार्यालय पर प्रशासन का कब्जा, हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली तो खाली कराना पड़ा दफ्तर

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिला प्रशासन ने अपना कब्जा ले लिया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत नहीं मिल पाने के कारण शहर कांग्रेस कमेटी को यह कार्यालय खाली करना पड़ा है।

शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय को लेकर प्रशासन की ओर से जारी नोटिस का समय शनिवार को पूरा होने के बाद उसे कब्जा लिया गया। शनिवार को एसडीएम सदर जनार्दन प्रसाद, ईओ नगर पालिका विकास कुमार, तहसीलदार सदर अजीत जायसवाल और लेखपाल अंजनी कुमार समेत प्रशासन की टीम सीतापुर के ऐतिहासिक घंटाघर क्षेत्र में कार्यालय पहुंची। नजूल जमीन पर बनी यह जगह खाली पाई गई और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासन ने इसे सील कर दिया। एसडीएम सदर जनार्दन प्रसाद ने बताया कि इस कार्यालय में कोई सामान नहीं मिला है। यह पूरी तरह से खाली मिला। एसडीएम ने बताया कि यह नजूल की संपत्ति है। नगरपालिका ने नोटिस जारी किया था, जिसकी समयावधि पूरी हो गई।

ये लोग (कांग्रेस समर्थक) हाईकोर्ट भी गए थे, लेकिन वहां से उन्हें राहत नहीं मिली। इसके क्रम में नोटिस की समयावधि पूरी होने के बाद नगरपालिका ने कब्जा किया है। नजूल भूमि को लेकर प्रशासन ने कांग्रेस पदाधिकारियों को 15 दिन में आपत्ति दर्ज करने का नोटिस जारी किया था। आपत्ति में कोई भी अहम दस्तावेज नहीं मिल सके। इसके बाद कांग्रेस कार्यालय को खाली करने का नोटिस दिया गया था। नोटिस पीरियड में कांग्रेस पदाधिकारियों ने हाईकोर्ट का रुक किया, लेकिन अदालत ने उनकी याचिका को खारिज कर दिया। फिलहाल, प्रशासन की ओर से इसे खाली कराकर कब्जा लिया गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *