सीढ़ियों पर दिन गुजार रहे बुजुर्ग दंपती को 10 दिन बाद वापस मिला फ्लैट, अब किरायेदार हुई बेघर

ग्रेनो वेस्ट की श्री राधा स्काई गार्डन सोसायटी में फ्लैट मालिक और किरायेदार के बीच चल रहे विवाद में मालिक को 10 दिन बाद गुरुवार रात 11 बजे घर में एंट्री मिल गई। महिला ने शुक्रवार सुबह सुबह फ्लैट खाली करने के लिए लिखित आश्वासन दिया था। उसने फ्लैट खाली कर अपना सामान सोसायटी की लॉबी में पहुंचा दिया। वह दिनभर किराये के लिए दूसरा फ्लैट तलाशती रही, लेकिन कोई घर नहीं मिल सका।

राखी गुप्ता अपने पति के साथ 10 दिन तक फ्लैट में प्रवेश के लिए बाहर सीढ़ियों पर सामान समेत इंतजार करतीं रहीं। किरायेदार के भाई ने फ्लैट मालिक को कॉल कर माफी मांगी। महिला ने शुक्रवार सुबह तक फ्लैट खाली करने का लिखित आश्वासन दिया। गुरुवार रात राखी व उनके पति को फ्लैट में एंट्री मिल गई। राखी गुप्ता ने कहा कि अब वह किरायेदार को अपने साथ रखने के लिए तैयार नहीं हैं।

महिला किरायेदार ने बताया कि शुक्रवार सुबह उन्होंने अपने घर का सामान पैक कर सोसायटी की लॉबी में पहुंचा दिया। अपने 8 साल के बच्चे के साथ उन्होंने कई जगह दूसरे घर की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। अब लोग सोसायटी की लॉबी में रखे सामान पर भी आपत्ति जता रहे हैं। सोसायटी में भी उनकी कोई मदद करने के लिए तैयार नहीं है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *