सीएम योगी की माता सावित्री देवी के निधन पर गोरखनाथ मंदिर में शोकसभा, दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

सीएम योगी की माता सावित्री देवी के निधन पर गोरखनाथ मंदिर में शोकसभा, दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

गोरखपुर। मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ की माता श्रीमती सावित्री देवी के निधन पर शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनके पैतृक निवास पंचूर, गढ़वाल में हुए निधन की सूचना से गोरखनाथ मंदिर परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

शोकसभा में महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के सदस्य रामजन्म सिंह ने शोक संदेश पढ़ते हुए कहा कि गोरखनाथ मंदिर और महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद से संचालित सभी संस्थाएं इस दुखद समाचार से मर्माहत हैं। उन्होंने परमपिता परमेश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

शोक संदेश के बाद उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके बाद माता सावित्री देवी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *