सिसाना में श्री गोगा देव महाराज की छडी यात्रा व मेला

बागपत। गांव सिसाना स्थित गोगा मंदिर क्षेत्र में श्रावणी महापर्व व रक्षाबंधन के अवसर पर गोगादेव के छड़ी मेले का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर  गोगा मंदिर गर्भगृह व परिसर में उपस्थित सभी देव प्रतिमाओं को सुंदर वस्त्रों व आभूषणों से अलंकृत किया गया तथा गुरु गोरखनाथ व गोगा देव सहित सभी देवों की विशेष आरती की गई।

इसके पूर्व मंदिर गर्भ गृह से लेकर मंदिर परिसर को बहुत ही सुंदर सुसज्जित किया गया , जिसमें गांव के कई दानवीरो व कार्यकर्ताओं ने अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया।

आज ब्राह्म मुहूर्त में श्री गुरु गोरखनाथ व श्री गोगा देव जी महाराज की विशेष आरती व पूजन किया गया और भोग के रूप में अनेक मिष्ठान्न अर्पित किए गए। इस कार्यक्रम में भी अनेक लोग उपस्थित रहे। आरती व पूजन का कार्य मंदिर के पुजारी पंडित श्री अर्जुन मिश्रा ने संपन्न कराया तथा रक्षाबंधन पर श्री गोगा जी महाराज की छड़ी यात्रा निकाली गई। छड़ी यात्रा भक्त श्री इंद्रपाल के आवास से प्रारंभ होकर गांव के विभिन्न मार्गो से होती हुई श्री गोगा मंदिर परिसर में आकर संपन्न हुई। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे। श्री गोगा जी के अनुयायी जयकारा लगाते हुए व ढोल नगाड़ो की थाप पर नाचते- थिरकते हुए चल रहे थे।

बताया कि,गांव में छड़ी यात्रा निकालने की यह परंपरा सैकड़ों वर्ष पुरानी है। सिसाना वासी श्री गोगा देव चौहान के वंशज है इसलिए गांव के प्रत्येक परिवार में श्री गोगा महाराज की पूजा की जाती है। रक्षाबंधन के पर्व पर श्री गोगा जी की विशेष पूजा गांव के प्रायः सभी घर-परिवारो में की जाती है |इस अवसर पर मंदिर परिसर में भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया। जसपाल सिंह, मास्टर सतबीर, हरमाया पंडित, इंद्रपाल भगत, चौ ओम प्रकाश सिंह, हुकम सिंह, देवेंद्र, जगपाल,प्रदीप कुमार, पंकज सहित अनेकों ग्रामीण व श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *