मेरठ। अमृत महोत्सव व आजादी की 75 वी वर्षगाँठ के उपलक्ष में तथा ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आज शाम शिव मंदिर साकेत (निकट साकेत स्पोर्ट्स क्लब) पर वरुण शर्मा उपप्रभागीय वार्डन सिविल डिफ़ेन्स सिविल लाइनस मेरठ के सौजन्य से सिविल डिफेंस के वार्डेंन्स को राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए गए। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में प्रसिद्ध व्यवसायी व समाजसेवी डा0 कृष्ण कुमार शर्मा व साकेत समीति अध्यक्ष श्री शशांक शर्मा तथा मुख्य अतिथि रवीन्द्र कुमार उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा एवं विशिष्ट अतिथि नरेंद्र सिंह मालिक डिप्टी चीफ वार्डन रहे. कार्यक्रम में अन्य वॉर्डन अधिकारी भी उपस्थित रहे।
