चंडीगढ़। सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले में एक और अहम खुलासा सामने आया है। मूसेवाला हत्याकांड में गिरफ्तार किए गए संदीप काहलों से लगातार पूछताछ जारी है। आरोपी संदीप काहलों ने पूछताछ दौरान जग्गू भगवानपुरिया को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। उसने बताया कि जग्गू भगवानपुरिया के साथ उसके करीबी लिंक है। काहलों ने बताया कि रणजीत जग्गू भगवानपुरिया का खास दोस्त है। पूछताछ दौरान काहलों ने अहम खुलासा करते हुए कहा कि रणजीत उसके घर में हथियार छुपाता था।

सूत्रों के अनुसार कल लुधियाना की सी.आई.ए. टीम द्वारा संदीप काहलों के मकानों की तलाशी ली गई थी। सूत्रों के अनुसार इस तलाशी के चलते काहलों के घर से 2 पिस्तौल व कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी काहलों को साथ लेकर लुधियाना की सी.आई.ए. टीम ने फतेहगढ़ चूड़ियां व अमृतसर में मकानों की तलाशी ली थी। गिरफ्तार किए गए आरोपी काहलों को आज अदालत में पेश किया जाना है।

आपको बता दें कि संदीप काहलों पूर्व अकाली नेता व विधानसभा पूर्व स्पीकर निर्मल सिंह काहलों का भतीजा है। संदीप काहलों के करीबी सतबीर ने शार्प शूटरों को हथियार मुहैया करवाए थे। काहलों के कहने पर ही सतबीर ने बठिंडा गया था। पूछताछ दौरान संदीप काहलों से और भी अहम सुराग मिलने की संभावना है।