सिद्धू मूसेवाला हत्याकांडः आरोपी बलदेव निक्कू ने उगले कई राज

चंडीगढ़। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में संलिप्त आरोपी बलदेव निक्कू से भी पूछताछ जारी है। इस पूछताछ दौरान बलदेव निक्कू ने कई राज उगले हैं। आरोपी बलदेव ने बताया कि उसने शार्प शूटर्स को कई दिन ठहराया था। साथ उसने यह भी खुलासा किया कि वह खुद भी शार्प शूटर्स के साथ रहा था। पुलिस ने आरोपी निक्कू से अवैध पिस्टल और कई फर्जी पासपोर्ट भी बरामद किए थे। इस दौरान उसने अन्य खुलासा करते हुए कहा कि उसने आरोपी केकड़ा के साथ मिलकर सिद्धू मूसेवाला की रेकी की थी। आपको बत दें कि आरोपी बलदेव निक्कू हरियाणा का रहने वाला है उस पर कई मामले दर्ज हैं। पंजाब की एंटी गैंगस्‍टर टास्‍कफोर्स (ए.जी.टी.एफ.) ने बलदेव उर्फ निकू को गिरफ्तार किया है। उसने सिद्धू मूसेवाला की हत्‍या से पहले उनकी रेकी की थी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *