हापुड़। सिंभावली थाना क्षेत्र में जंगल में किसानों के नलकूपों से मोटर स्टार्टर एवं इंजन चोरी करने की लगातार हो रही घटनाओं को लेकर सिंभावली पुलिस ने शिकंजा कसते हुए किसानों के नलकूपों से इंजन चोरी करने वाले गिरोह के 3 इंजन चोरों को किया गिरफ्तार वही इनका एक साथी हुआ फरार। गिरफ्तार किए गए चोरों ने पुलिस पूछताछ में अपने नाम विवेक बिदू और हप्पू निवासी बक्सर बताएं जिसको लेकर पुलिस पूछताछ जारी है। सूत्रों की माने तो इन्हीं चोरों के द्वारा लगभग 5 दिन पूर्व थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव रतूपुरा के जंगल से इंजन चोरी करके हरोड़ा मोड़ पर स्थित एक कबाड़ी के यहां भी बेचा गया था। जिसमें पीड़ित किसान के द्वारा अपना इंजन पहचानने के उपरांत कबाड़ी के द्वारा इन चारों चोरों को बुलाकर पीड़ित किसान से समझौता कराते हुए ₹5000 का आर्थिक दंड देकर मामला भी शांत कराया गया था।
