सिंधु, श्रीकांत कोरिया ओपन के सेमीफाइनल में

सिंधु, श्रीकांत कोरिया ओपन के सेमीफाइनल में

सनचियोन। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु और रजत पदक विजेता किदांबी श्रीकांत ने शुक्रवार को यहां अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मैच जीत कर कोरिया ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

सिंधु ने जहां थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरुंगफान को सीधे गेमाें में 21-10, 21-16 से हराया, वहीं श्रीकांत ने दक्षिण कोरिया के सोन वान हो पर 21-12, 18-21, 21-12 से जीत दर्ज की।

बुसानन के खिलाफ 18 मुकाबलों में सिंधु की यह 17वीं जीत थी। सिंधु ने पिछले महीने स्विस ओपन के फाइनल में थाईलैंड की बुसानन को हरा कर सीजन का अपना दूसरा सुपर 500 खिताब जीता था। विश्व रैंकिंग में सातवें स्थान पर काबिज सिंधु का सेमीफाइनल में दुनिया की चौथे नंबर की बैडमिंटन खिलाड़ी दक्षिण कोरिया की एन सेयॉन्ग या जापान की साइना कावाकम से सामना होगा।

दूसरी ओर दुनिया के पूर्व नंबर एक श्रीकांत सेमीफाइनल में इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी और थाईलैंड के कुनलावुत विटिडसर्न के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *