मुज़फ्फरनगर। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को प्रदेश के सभी शिवालयों में शिव भक्तों का श्रद्धा भाव से भगवान आशुतोष को जलाभिषेक किया गया। शिवभक्तों की सुरक्षा को चौबीस घंटे पल पल की खबर पर नजर है मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ की। वही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल जनपद मुजफ्फरनगर के आला अधिकारी एवं पुलिस प्रशासन के जांबाज सिपाही, दरोगा ,इंस्पेक्टर आदि हरिद्वार से आ रहे शिव भक्तों का अभिवादन करने में जुटे हैं। आज श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक करने पर श्रद्धालुओं का भारी उत्साह देखा गया। वही बुढ़ाना मोड़ चौकी इंचार्ज जोगिंदर पाल सिंह अपनी ड्यूटी में शिव भक्तों की सुरक्षा को लेकर शहर के ह्रदय स्थली शिव चौक पर जिम्मेदाराना तरीके से ड्यूटी देते हुए दिखाई दिए। खाखी की देखरेख में कावड़ यात्रा संपन्न कराए जाने पर पुलिस प्रशासन हर संभव अपनी ओर से प्रयासरत है कि भोले भक्त कावड़िया को किसी प्रकार की कोई परेशानी न उठानी पड़े । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जयसवाल दिन रात सड़कों पर रहकर सारी व्यवस्थाओं को बारीकी से देख रहे हैं वही भगवान आशुतोष के शिवभक्त जनपद में अपनी तेज रफ्तार बनाए हुए हैं तथा लाखों की संख्या में कावड़िये हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ते जा रहे हैं। इस बार देखने को मिला है कि पुलिस में महिला पुलिस का भी बड़ा योगदान दिखाई दे रहा है महिला सिपाही, दरोगा, इंस्ट्रक्टर सड़कों पर रहकर कावड़ यात्रा में अपनी पूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। भगवान आशुतोष महादेव के प्रति छात्र-छात्राओं में भी बड़ी आस्था दिखाई दी। आज जनपद मुजफ्फरनगर के हृदय स्थल शिव चौक पर भगवान आशुतोष की मूर्ति एवं शिवलिंग पर छात्र-छात्राओं ने भी गंगा जल , बेल पत्थर एवं पुष्प चढ़ाकर भगवान आशुतोष से आशीर्वाद प्राप्त किया।
