सावन के तीसरे सोमवार पर शिवभक्ति में डूबा हमीरपुर! शल्लेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

सावन के तीसरे सोमवार पर शिवभक्ति में डूबा हमीरपुर! शल्लेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में सावन के तीसरे सोमवार को यहां शिवमंदिरों में पूजा और अर्चना के लिये श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। एतिहासिक शल्लेश्वर धाम शिव मंदिरों में अभी तक श्रद्धालु पूजा अर्चना कर चुके है। अभी भी शिव भक्तों का तांता लगा हुआ है।

पतालेश्वर, नर्वदेश्वर मंदिर समेत तमाम शिव मंदिर है, जिनमें कई मंदिर एतिहासिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है। सावन के तीसरे सोमवार को नागपंचमी का पर्व होने के कारण श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिरों में उमड़ी। जिले के सरीला स्टेट में सैकड़ों साल पुराने शल्लेश्वर शिव मंदिर में आसपास के दर्जनों गांवों और पड़ोसी जिले से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दूध से जलाभिषेक किया।

कार्यक्रम के आयोजक महेन्द्र राजपूत ने बताया कि 11 लाख शिव लिंग का निर्माण पहले सोमवार से चल रहा था जो पूरा हो गया है। अब इन शिवलिंग को पवित्र नदियों में गाजेबाजे के साथ आखिरी सोमवार को विसर्जन किया जायेगा।

शिवलिंग की कलश यात्रा निकाली गयी, जिसमें महिलाओं ने मंगल गीत गाते। भगवान भोले नाथ पूजा की। उन्होंने बताया कि अभी तक पचास हजार से अधिक श्रद्धालु यहां शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर चुके हैं। अभी भी हजारों शिव भक्तों का तांता लगा हुआ है। सुरक्षा के मद्देनजर जरिया थाने की पुलिस बल मुस्तैद है। जिले के मौदहा, राठ व कुरारा क्षेत्र में भी शिव मंदिरों में भी पूजा अर्चना का दौर जारी है।

इधर, हमीरपुर के यमुना पुल पार आधा दर्जन शिवमंदिरों में सुबह से पूजा अर्चना के लिये शिवभक्तों की भीड़ लाइन लगाये है। इन मंदिरों में रात्रि में जागरण कार्यक्रम सम्पन्न होगा। यमुना नदी किनारे स्थित शिवालय को खूब सजाया गया है। सुबह से ही लोगों की पूजा अर्चना करने की लम्बी भीड़ लगी है। मंदिर में तिल रखने की भी जगह नहीं है। इस मंदिर में स्थापित शिवलिंग को भक्तों ने यमुना नदी के जल से रुद्राभिषेक किया है। दोपहर बाद यहां शिव कथा और अन्य धार्मिक अनुष्ठान कराया जा रहा है। कारीमाटी गांव के पास मन्नेश्वर मंदिर में विशाल मेले का आयोजन किया गया है। यहां विशेष प्रकार केे अनुष्ठान हो रहे है। देर रात तक रात्रि जागरण का कार्यक्रम चलेगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *