सारथी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय जोहड़ी ओर गुराना गाँव बड़ौत में जाकर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत इस बार हर घर तिरंगा हर गाँव तिरंगा अभियान की शुरुआत की है। जिसमें वंदना गुप्ता ने बताया की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने देश की आजादी के 75 साल पूरा होने की उत्सव को इस बार काफी बड़े महोत्सव के रूप में मनाने का फैसला किया है। आजादी की अमृत महोत्सव के तहत इस बार सभी अपने घरों पर तिरंगा लगाकर देश और राष्ट्र हित में हर घर तिरंगा में सभी सहयोग करें। साथ साथ ही तिरंगे का सम्मान भी करें। जैसे आपको कहि भी रास्ते म पड़ा या कहि गलत जगह अपना तिरंगा दिखता है तो उसका अपमान ना होने दें। यह हम सबका और पूरे देश का कर्तव्य है। इस मौके पर सारथी वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष बन्ना गुप्ता शालू गुप्ता रेनू तोमर विकास गुप्ता संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे ।
