सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुनेहटी खरखड़ी पर आज होगा स्वास्थ्य मेले का आयोजन

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुनेहटी खरखड़ी पर आज होगा स्वास्थ्य मेले का आयोजन

गागलहेड़ी। आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत प्रदेश सरकार द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुनेहटी खरखड़ी पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन आज सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक किया जायेगा। स्वास्थ्य मेले में विशेषज्ञों द्वारा आंख, कान, गले, कैंसर, मधुमेह, टीबी आदि की जांच तथा मातृ शिशु परिवार कल्याण दिव्यांगजन सर्टिफिकेट, सचारी रोगों की जांच, आयुष्मान भारत के अन्तर्गत आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट आई०डी० की सेवाऐं ब्लॉक बलियाखेड़ी क्षेत्र के जनमानस को प्रदान की जाएगी। स्वास्थ्य मेले में आने वाले समस्त लाभार्थी अपना आधार कार्ड एवं मोबाइल नंबर साथ लेकर आयें, जिससे उन्हें निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाऐं प्रदान की जा सकें।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *