साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा हिंदू नव वर्ष के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित मुख्य अतिथि रहे मंत्री विधायक

साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा हिंदू नव वर्ष के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित मुख्य अतिथि रहे मंत्री विधायक

मुजफ्फरनगर ( मो सुहैल ) साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा रामलीला टीले पर पर हिन्दू नववर्ष भव्य समारोह व् रानी लक्ष्मी वाई राष्टीय पुस्कार समारोह बड़े धूम धाम से मनाया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, खतौली विधायक विक्रम सैनी रहे।
कार्यक्रम का उद्घाटन मंसूरपुर शुगर मिल के यूनिट हेड उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित व मैनेजर रविंद्र कुमार शर्मा ने सँयुक्त रूप से फीता काट कर किया।
साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रांतिकारी शालू सैनी ने इस अवसर पर आए आगुन्तको का स्वागत करते हुए कहा कि साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट पिछले कई साल से सामाजिक कार्य मे सक्रिय है कोरोना काल मे संस्था द्वारा अतुलनीय कार्य किया गया जरूरत मंदो को राहत सामग्री पहुचने से लेकर लावारिस शवो के अंतिम संस्कार तक के कार्य संस्था द्वारा किये गये, साथ ही संस्था द्वारा भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए समय समय पर विभिन्न कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।
आज हिन्दू नववर्ष के शुभ मौके पर आयोजित कार्यक्रम भी इसी अभियान की एक कड़ी है।
हिन्दू नववर्ष के भव्य समारोह में जुडो मास्टर वेदप्रकाश शर्मा की टीम द्वारा महिलाओ को आत्मनिर्भरता का संदेश देते हुए सिखाया की बालिकाएं अपना बचाव कैसे करे एवं समाज की सक्रिय महिलाओ को रानी लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय आवार्ड से सम्मानित किया गया।
डॉक्टर संजीव बालियान ने संस्था के कार्यो को सराहते हुए साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट को महिला सशक्तिकरण केंद्र खुलवाने का वादा करते हुए संस्था की अध्यक्ष क्रांतिकारी शालू सैनी को जल्द दिल्ली बुलवाया व मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने संस्था के कार्यो से खुश होकर तन मन धन से सहयोग करने का वादा किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता सुभाष सैनी एडवोकेट व संचालन मनोज सैनी ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय महासचिव राजू सैनी मनोज सैनी , विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री पंकज वालिया ,उपाध्यक्ष मंगलेश प्रजापति, मनोज सैनी , मनोचा खण्डेलवाल, अमित त्यागी, अंकित सैनी, कमल सैनी, स्नेहलता चौधरी , रीना प्रजापति ,सुमित सैनी साक्षी सैनी ,प्रेरणा सैनी, पूनम सैनी ,लखन सैनी ,प्रताप सैनी, रवि राहुल आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *