बागपत। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बागपत में अमृत महोत्सव कार्यक्रम का समापन समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया।

विद्यालय की छात्राओं ने अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में अलग-अलग स्वतंत्रता सेनानियों को प्रदर्शित करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। अमृत महोत्सव का उत्तर प्रदेश शासन द्वारा 11 अगस्त से 17 अगस्त 2022 तक का सप्ताहिक कार्यक्रम रखा गया था, जिसमें 11 अगस्त को रैली, स्वच्छता पखवाड़ा ,निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता विद्यालय स्तर पर, जनपद स्तर पर आयोजित किये गये। 17 अगस्त को विभिन्न स्वतंत्रता सेनानियों की याद में विभिन्न झांकी तथा अन्य कार्यक्रम कराने थे। समस्त सप्ताहिक कार्यक्रम संपूर्ण रुप से कराने के लिए बुधवार को विद्यालय में अमृत महोत्सव समापन समारोह मनाया गया। विद्यालय में कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ प्रीति शर्मा ने सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम में राजेश कुमारी, हुकुम सिंह, इंदु, वंदना ,कविता, नीलम ,आशु ,पूनम ,अमित ,श्वेता रवीना आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया।
