छपरौली। कृषि सूचना तंत्र का सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम योजना के तहत विकासखंड स्तरीय कृषि निवेश मेले का सांसद डा सत्यपाल सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया तथा मेले में लगे स्टाल का निरीक्षण भी किया |

इस अवसर पर सांसद डा सिंह ने कहा कि, किसान बंधुओं को किसी भी हाल में कोई समस्या नहीं होनी चाहिए | किसानों के लिए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ मिलता रहे ,पात्र कोई छूटे नहीं | उन्होंने कहा कि, सरकार द्वारा किसानों के हक में किसान सम्मान निधि भारत सरकार द्वारा निरंतर दी जा रही है ,जिसका किसानों को भरपूर लाभ प्राप्त हो रहा है।

समारोह में सांसद डा सिंह व जिलाधिकारी राजकमल यादव ने किसानों को कृषि नमी यंत्र व पशु पालकों को उपकरण देकर सम्मानित भी किया।इस अवसर पर सांसद धर्मपत्नी अलका तोमर कृषि उप निदेशक प्रशांत कुमार मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी भी उपस्थित रहे।