सहारनपुर में युवराज खटाना के तूफानी 157 रन, ट्रफ स्टार क्रिकेट एकेडमी ने 123 रन से दर्ज की शानदार जीत

सहारनपुर में युवराज खटाना के तूफानी 157 रन, ट्रफ स्टार क्रिकेट एकेडमी ने 123 रन से दर्ज की शानदार जीत

सहारनपुर। गांव चैहडी में स्थित ट्रफ स्टार क्रिकेट एकेडमी एवं अंबेडकर एलेवेन क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ। जिसमें ट्रफ स्टार क्रिकेट एकेडमी ने तो जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। जिसमें ट्रफ स्टार क्रिकेट एकेडमी ने 40 ओवरों में 383 रन पर 7 विकेट गवाए।

जिसमें ओपनर बल्लेबाज युवराज खटाना ने 116 गेंद में 157 रन में 16 चौके लगाए, अश्मित तोमर ने 84 गेंद में 102 रन में 15 चौंक लगाकर अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दी। ओर चेतस ने 34 गेंद में 41 रन बनाए , आरव कप्तान ने 9 गेंद में 14 बनाए।
वहीं आर्यन कप्तान ने 3 विकेट अंकित कश्यप , निखिल, गोपाल ने 1-1 विकेट लिए।

 

वही जवाब में उतरी अंबेडकर एलेवेन सहारनपुर की टीम 384 स्कोर का पीछा करते हुए 260 रन पर ऑल आउट हो गई। जिसमें ओपनर बल्लेबाज देवांश ने 73 गेंद में 18 चौके लगाकर 104, अंकित कश्यप ने 19 गेंद में 14 बनाए, आयुष ने 22 गेंद में 6 रन, कुणाल ने 25 गेंद में 15 रन, श्रेयश 20 गेंद में 8 रन बनाएं।
वहीं खुशाल ने 2 विकेट ओर अर्णव,उमेर ने 1-1 विकेट चटकाए। वहीं ट्रफ स्टार क्रिकेट एकेडमी ने यह मैच विशाल स्कोर 123 रन से जीत लिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *