सहारनपुर में नाबालिक बेटी से दुष्कर्म का आरोपी कलयुगी पिता गिरफ्तार

सहारनपुर में नाबालिक बेटी से दुष्कर्म का आरोपी कलयुगी पिता गिरफ्तार

सहारनपुर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद की थाना सदर बाजार पुलिस ने नाबालिक पुत्री के साथ दुष्कर्म करने वाले कलयुगी पिता को रविवार को गिरफ्तार किया है।
पीड़िता की ओर से पुलिस को लिखित प्रार्थना-पत्र देकर कहा गया था कि उसके पिता द्वारा जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। जिसके सम्बन्ध में थाना सदर बाजार में आईपीसी की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।
सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने उपरोक्त प्रकरण पर तत्काल संज्ञान लेते हुये अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु थाना सदर बाजार पुलिस को निर्देशित किया था। इस पर अपर पुलिस अधीक्षक, नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम, सहारनपुर के कुशल नेतृत्व में थाना सदर बाजार पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुये इस मामले में नामजद अभियुक्त (पीडिता के पिता) रवि पुत्र जगपाल निवासी थाना सदर बाजार, को गांधी पार्क तिराहा से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार अभियुक्त रवि के विरुद्ध अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर उसे जेल भेजा दिया गया हैं।
सं निर्मल

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *