सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के एमएलसी उम्मीदवार शाहनवाज खान ने लखनऊ से जारी बयान में कहा कि इस वक्त शहर के हालात माकूल नहीं है और हमारे नौजवान परेशानी की हालत में हैं। ऐसे हालात में खुशी मनाने और जुलूस निकालने का कोई तुक नहीं है। पुलिस प्रशासन इस समय अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है, उनको परेशान नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा सबसे पहले अपनी जिम्मेदारी निभाते हुऐ अपने लोगों के जख्मांे पर मरहम लगाने तथा शहर का आपसी सद्भाव और भाईचारा बढ़ाने और उसको कायम रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देश की दुश्मन ताकतें चाहती हैं कि सैंकड़ों वर्षो से चला आ रहा ये सामाजिक तानाबाना छिन्न-भिन्न हो जाये परन्तु हमे ऐसा हरगिज नहीं होने देना है। शाहनवाज खान ने कहा कि वह अपने देश और अपने लोगांे के लिए हर कुर्बानी देने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि वह पन्द्रह जून को अपने आवास पहुंचकर जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और अपने दिल की बात मीडिया के माध्यम से जनता के सामने रखेंगे। उन्होंने कहा कि उनके तमाम चाहने वाले जुलूस और स्वागत समारोह रद्द करने से बिल्कुल मायूस न हों बल्कि हालात के तकाजे को समझें।
