बागपत। सर्व कल्याण सीनियर सिटीजन क्लब द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव पर बडौत नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई।

तिरंगा यात्रा बडौत नगर के दिल्ली- सहारनपुर रोडवेज डिपो बस स्टैंड के सामने स्थित सर्व कल्याण सीनियर सिटीजन क्लब के कार्यलय से क्लब के अध्यक्ष राजवीर सिंह तोमर के नेतृत्व में निकाली गई। यात्रा क्लब कार्यलय से शुरू होकर मुख्य बाजार व बडौली रोड होते हुए क्लब पर आकर संपन्न हुई। इस दौरान दिव्यांग लोगों को तिरंगे देकर सम्मानित किया गया। तिरंगा यात्रा में जनपद के दिव्यांग लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
इस मौके पर कोषाध्यक्ष संजीव दांगी, व्यवस्थापक सचिव दीपक राज, आचार्य धर्मेंद्र सिंह, आचार्य बलजोर सिंह आर्य, डॉ चरण सिंह, डॉ निशांत गोयल, पूर्व अध्यक्ष प्रमोद कुमार, विनोद बालियान व अजय निरवाल के अलावा काफी संख्या में क्षेत्र के सम्मानित लोग, बुजुर्ग व युवा शामिल हुए।
