सरपंच पति की जलाकर हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा जिले के जनेह थाना क्षेत्र के पनासी गांव में एक व्यक्ति की जलाकर हत्या कर दी गयी है। घटना के बाद से पुलिस हत्या के आरोपियों की तलाश कर रही है। मृतक की पत्नी हाल ही में पनासी ग्राम पंचायत से सरपंच चुनी गयीं हैं।
अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) त्योंथर समरजीत सिंह ने आज बताया कि जनेह थाना अंतर्गत पनासी गांव निवासी जितेंद्र सिंह की जलाकार हत्या कर दी गयी है। उसका शव गांव के समीप उसके पोल्ट्री फार्म से कल सुबह जली हुयी हालत में बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौप दिया है। श्री सिंह ने बताया कि इस मामले में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध हत्या कर मामला दर्ज कर तलाश की जा रही है। आज सुबह तक आरोपियों का सुराग नहीं लग सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुयी है।
बताया गया है कि मृतक जितेंद्र सिंह की पत्नी ने हाल ही में हुए पंचायत चुनाव में पनासी ग्राम पंचायत से सरपंच निर्वाचित हुयीं हैं, ऐसे में पुलिस को आशंका है कि चुनावी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *