सरदार भगत सिंह की जयंती पर कार्यक्रम करने का लिया गया निर्णय

बागपत। नगर के जाट भवन में रविवार को जिला जाट सभा बागपत की कार्यकारिणी की बैठक हुई, जिसमें शहीदे आजम सरदार भगत सिंह की जयंती पर आगामी 27 सितंबर को जाट भवन में भव्य कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला जाट सभा बागपत के जिला महासचिव एडवोकेट गजेंद्र सिंह हेवा ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य सरदार भगत सिंह के आजादी के आंदोलन में किए गए योगदान का स्मरण करना और युवाओं को सरदार भगत सिंह के चिंतन के प्रति जागरूक करना रहेगा। कार्यक्रम में जनपद बागपत के जाट समाज से संबंधित उच्च सेवाओ में चयनित, हाईस्कूल इंटरमीडिएट परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र- छात्राओ, खेलकूद में प्रदेश, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले युवक व युवतियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा जाट समाज की विशिष्ट हस्तियों, बड़े दानदाताओं, प्रगतिशील किसानों तथा खाप चौधरियों को भी सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत जाट भवन से सुबह 9 बजे एक प्रभात फेरी निकाली जाएगी, जो बाजार होते हुए पुन जाट भवन पर आकर समाप्त होगी। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ सत्यपाल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला जाट सभा के अध्यक्ष देवेंद्र धामा ने कहा कि जिला जाट सभा बागपत की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों व सदस्यों को जो जिम्मेदारी जाट समाज द्वारा दी गई है, उसको वह पूर्ण प्रतिबद्धता व समर्पण भाव से जमीन पर उतारने का प्रयास करेगे और जनपद में सामाजिक सरोकारों के प्रति पूर्ण योगदान देंगे। बैठक में प्रधान संरक्षक धर्मपाल चेयरमैन, रामनिवास बाघू, कृष्णपाल चेयरमैन, उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह पवार, पूर्व महासचिव नगेन्द्र सिंह, इंद्रपाल भाकियू, डॉ अमरपाल, महिला अध्यक्ष अंजू खोखर, युवा अध्यक्ष सतेंद्र काठा, अनिल डबास, रामवीर सिंह, यशपाल प्रधान, जितेंद्र प्रधान, रामछैल पवार, रेनू खोखर, आरती मान, राखी पवार, विनीता तोमर, वंशिका चौधरी आदि उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *