सरकार सच की आवाज को दबाने का कर रही प्रयास – कमलनाथ

सरकार सच की आवाज को दबाने का कर रही प्रयास – कमलनाथ

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने नई दिल्ली से हुई डॉ आनंद राय की गिरफ्तारी के तरीके को दमनकारी बताते हुए सरकार पर सच की आवाज को दबाने का आरोप लगाया है।

कमलनाथ ने अपने ट्वीट में कहा कि मध्यप्रदेश में व्यापमं में घोटाले जारी हैं। लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ का खेल जारी है। अफ़सोस है कि घोटालेबाजों पर कार्रवाई की बजाय इसकी आवाज़ उठाने वालों पर दमनकारी कार्यवाही की जा रही है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है। इस मामले में डॉ. आनंद राय की गिरफ़्तारी व गिरफ़्तारी का तरीक़ा पूरी तरह से दमनकारी है। सरकार सच की आवाज़ को दबाने का प्रयास कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *