सरकार कोरोना वारियर्स को तुरंत प्रभाव से नौकरी पर करे बहाल : संतोख सिंह

सरकार कोरोना वारियर्स को तुरंत प्रभाव से नौकरी पर करे बहाल : संतोख सिंह

गुडग़ांव,(अशोक)। प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना वारियर्स को नौकरी
से निकालना गलत है। इन कर्मियों ने अपनी जानजोखिम में डालकर कोरोना काल में बड़ी मेहनत की है। सरकार कोरोना वारियर्स की नौकरी तुरंत बहाल करे। उन्होंने कोरोना महामारी के संकट में आमजन की खुले दिल से सेवा की है। ये बात संयुक्त किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष व जिला बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान संतोख सिंह ने सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे कोरोना वारियर्स को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जब पूरे विश्व व देश में कोरोना महामारी ने कहर बरपाया हुआ था, उस समय इन कोरोना वारियर्स ने अपनी जान जोखिम में डालकर जनता की सेवा की। उन्होंने सरकार
पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की कथनी व करनी में बड़ा अंतर है।सरकार जहां कोरोना महामारी के दौरान कोरोना वारियर्स पर फूल बरसाकर ढोंग कर रही थी और झूठी वाहवाही लूट रही थी, अब वही सरकार कोरोना वारियर्स यानि कि सफाईकमियों, नर्सिंग स्टाफ, लैब टैक्रीशियन, डाटा ऑपरेटरर, एएनएम, स्टाफ आदि को नौकरी से निकालने पर लगी है। सरकार इन कर्मियों का अपमान कर रही
है। उन्होंनेसरकार से मांग की है कि कोरोना वारियर्स को तुरंत प्रभाव से
नौकरी पर बहाल किया जाए, ताकि वे अस्पताल में आए मरीजों को अपनी सेवाएं दे सकें।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *