सरकार के लहसून खरीदने का फैसला एक अच्छा कदम-जाट

जयपुर। किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट ने राजस्थान सरकार द्वारा राजफैड के माध्यम से लहसून की खरीद करने के फैसले को अच्छा कदम बताते हुए कहा है कि इससे किसानों को फायदा पहुंचेगा।
जाट ने सरकार के लहसून खरीद का निर्णय करने के बाद अपनी प्रतिक्रिया में आज यह बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार का किसानों के हित में यह एक अच्छा कदम हैं भले ही विलंब से उठाया हो।
उन्होंने कहा कि अगर सरकार इससे पहले यह कदम उठाती तो अधिक किसानों का भला होता लेकिन अब भी जो किसान अपनी फसल बेचेंगे उन्हें एक क्विंटल पर करीब 1500 रुपए का फायदा पहुंचेगा।
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने मंगलवार को राजफैड के माध्यम से 46830 मैट्रिक टन लहसून खरीद का निर्णय लिया है। केन्द्र सरकार द्वारा लहसून खरीद का मूल्य 2957 रूपये प्रति क्विंटल निर्धारित है।
किसान लहसून की खरीद के लिये पिछले कई दिनों से मांग कर रहे थे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर कृषि, उद्यानिकी, सहकारिता सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक प्रमुख शासन सचिव कृषि की अध्यक्षता में आयोजित कर लहसून खरीद का निर्णय लिया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *