समुद्र किनारे छुट्टियां एंजॉय करना एक पिता को पड़ा महंगा, आंखों के सामने लहरों में बह गए दोनों बच्चे, देखिए यह दिल दहला देने वाली VIDEO

एक पिता को अपने बच्चों के साथ छुट्टियां एंजॉय करना काफी महंगा पड़ गया। ओमान के एक समुद्र तट से एक बेहद खौफनाक वीडियो सामने आया है जिसमें एक पिता अपने बच्चों के साथ समुद्र तट पर छुट्टियां एंजॉय कर रहा था कि अचानक तेज लहर आने से तीनों बह गए। दरअसल, इसी दौरान अचानक समुद्र की लहरें किनारे आ गई और दोनों बच्चे उसमें बहने लगे इतना देखते ही बच्चों को बचाने के लिए पिता ने लहरों में छलांग लगा दी जिससे वह तीनों ही बह गए। यह सभी महाराष्ट्र के रहने वाले थे।

PunjabKesari

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हादसे में महाराष्‍ट्र के सांगली के शशिकांत और उनके बेटे-बेटी समुद्र की लहरों बह गए। दुबई में नौकरी करने वाले शशिकांत ईद की छुट्टी में परिवार सहित ओमान घूमने गए थे जहां वह तीनों इस समुद्र लहर के शिकार हो गए।

यह हादसा बीते रविवार दोपहर को हुआ। जहां उनके साथ उनकी 9 साल की बेटी श्रुति और 6 साल का बेटा था तीनों समुद्र किनारे घूमने गए थे। बताया गया कि इस घटना में दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि तीसरे की तलाश जारी है। ओमान सिविल डिफेंस एंड एंबुलेस अथॉरिटी ने रविवार को बताया कि मुघसेल बीच पर मौजूद घेरे को लोगों ने पार कर दिया था। लहर आने के बाद कुल आठ लोग गिर गए थे इसमें कुछ लोग बचकर निकल आए थे और बाकियों की तलाश जारी है।

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *