लखनऊ। समाजवादी पार्टी से ‘तलाक’ की बात करने के साथ ही बहुजन समाज पार्टी से गठबंधन की संभावना लगातार सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी मुखिया ओम प्रकाश राजभर जता रहे हैं, लेकिन बसपा प्रमुख मायावती की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि, इस बीच सोमवार को राजभर को बड़ा झटका लगा है। मायावती के भतीजे और पार्टी के नेशनल को-आर्डिनेटर आकाश आनंद ने किसी का नाम लिए राजभर से गठबंधन न किए जाने का संकेत दिया है।

बसपा की ओर से सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर के लिए दरवाजे खुलने से पहले ही बंद हो गए हैं। बसपा के राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर आकाश आनंद ने राजभर को अवसवादी और स्वार्थी बताते हुए बड़ा हमला बोला है। आकाश आनंद ने सोमवार को राजभर का नाम लिये बगैर कहा कि कुछ लोग बहन जी के नाम के सहारे अपनी राजनीति की दुकान चलाने की कोशिश कर रहे हैं।

बसपा के राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर आकाश आनंद ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि ‘बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के शासन, प्रशासन, अनुशासन की पूरी दुनिया तारीफ करती है। कुछ अवसरवादी लोग भी बहन जी के नाम के सहारे अपनी राजनीतिक दुकान चलाने की कोशिश करते हैं। ऐसे स्वार्थी लोगों से सावधान रहने की जरूरत है।
सपा से ‘तलाक’ के बाद सुभासपा-बसपा गठबंधन की अटकलों को विराम, मायावती के भतीजे ने कही बड़ी बात
शासन, प्रशासन, अनुशासन की पूरी दुनिया तारीफ करती है। कुछ अवसरवादी लोग भी बहन जी के नाम के सहारे अपनी राजनीतिक दुकान चलाने की कोशिश करते हैं। ऐसे स्वार्थी लोगों से सावधान रहने की जरूरत है।
20 mins ago
सपा से ‘तलाक’ के बाद सुभासपा-बसपा गठबंधन की अटकलों को विराम, मायावती के भतीजे ने कही बड़ी बात
0
SHARES
लखनऊ। समाजवादी पार्टी से ‘तलाक’ की बात करने के साथ ही बहुजन समाज पार्टी से गठबंधन की संभावना लगातार सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी मुखिया ओम प्रकाश राजभर जता रहे हैं, लेकिन बसपा प्रमुख मायावती की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि, इस बीच सोमवार को राजभर को बड़ा झटका लगा है। मायावती के भतीजे और पार्टी के नेशनल को-आर्डिनेटर आकाश आनंद ने किसी का नाम लिए राजभर से गठबंधन न किए जाने का संकेत दिया है।
बसपा की ओर से सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर के लिए दरवाजे खुलने से पहले ही बंद हो गए हैं। बसपा के राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर आकाश आनंद ने राजभर को अवसवादी और स्वार्थी बताते हुए बड़ा हमला बोला है। आकाश आनंद ने सोमवार को राजभर का नाम लिये बगैर कहा कि कुछ लोग बहन जी के नाम के सहारे अपनी राजनीति की दुकान चलाने की कोशिश कर रहे हैं।
बसपा के राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर आकाश आनंद ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि ‘बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के शासन, प्रशासन, अनुशासन की पूरी दुनिया तारीफ करती है। कुछ अवसरवादी लोग भी बहन जी के नाम के सहारे अपनी राजनीतिक दुकान चलाने की कोशिश करते हैं। ऐसे स्वार्थी लोगों से सावधान रहने की जरूरत है।
समाजवादी पार्टी की तरफ से शनिवार को सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर से गठजोड़ तोड़ने की औपचारिक घोषणा करते हुए उन्हें कहीं भी जाने के लिए आजाद होने की बात कही गई थी। इसी के बाद राजभर ने भावी रणनीति का खुलासा करते हुए खुलकर मायावती का नाम लिया था। सपा की चिट्ठी मिलने के बाद राजभर ने कहा था कि वह अखिलेश यादव के तरफ से दिए गए ‘तलाक’ का स्वागत करते हैं।
राजभर ने कहा कि सपा की तरफ से तलाक हो गया और हमने उसे कबूल कर लिया है। उन्होंने तंज करते हुए कहा कि ईश्वर करें कि अखिलेश यादव कभी एसी कमरे से बाहर न निकलें। भविष्य की संभावनाओं पर उन्होंने कहा कि वह बसपा नेता से मुलाकात करेंगे। भाजपा और हमारे संबंध है जो टूट नहीं सकते हैं।
उन्होंने विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर कहा कि विधानसभा के चुनाव में हम लड़ते रहे कि अति पिछड़ों और अति दलितों को हिस्सेदारी दो। उनको यह बात बुरी लगी कि मैं हिस्सेदारी मांग रहा हूं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात पर सपा की तरफ से साधे गए निशाने पर कहा कि हम योगी आदित्यनाथ से मिले तो गुनाह है और अखिलेश-मुलायम मिलें तो बहुत अच्छा है।