सपा के गढ़ में प्रसपा का बड़ा दांव! मैनपुरी से अगर मुलायम नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव तो शिवपाल ठोकेंगे दावा

लखनऊः प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया शिवपाल यादव ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। ऐसे में शिवपाल यादव सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। जिस में उन्होंने कहा कि अगर नेताजी (मुलायम सिंह यादव) मैनपुरी से अगला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ते हैं तो वह इस सीट से चुनाव लड़ने पर विचार करेंगे। बता दें कि 2019 में करीब 91 हजार वोट से मुलायम मैनपुरी से चुनाव जीते थे। वही 2019 में शिवपाल यादव ने फिरोजाबाद से लोकसभा चुनाव लड़ा था।

दरअसल मैनपुरी लोकसभा में पांच विधानसभा सीटें भोगावं, किशनी, करहल, जसवंतनगर व मैनपुरी है। जिसमें से दो सीटें भाजपा व तीन सीटें सपा के पास हैं। इसी के चलते मैनपुरी सीट चर्चा का विषय बनी हुई है। वही 2019 में मुलायम सिंह यादव मैनपुरी की सीट से चुनाव जीते थे। लेकिन इस बार मुलायम यादव की नासाज तबीयत के चलते ऐसी खबरें सामने आ रही है कि शायद वो इस बार मैनपुरी से चुनाव न लड़े। इसी के चलते जब इस बारे में शिवपाल यादव से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी को यहां भाजपा का साथ मिलेगा? उन्होंने कहा था कि यह समय आने पर तय करेंगे, लेकिन, मेरी विचारधारा व राजनीतिक दोनों ही समाजवादी है।

शिवपाल यादव ने आगे बड़ा बयान देते हुए कहा कि अब समाजवादी पार्टी के साथ उनका कोई रिश्ता नहीं रहेगा। 2022 में सपा के साथ जुड़ना गलती थी। कई बार धोखा खा चुके हैं, अब और नहीं। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में पार्टी अधिकांश क्षेत्रों में उम्मीदवार उतारेगी, जिससे जनाधार बेहतर किया जा सके। लोकसभा चुनाव में भी पार्टी का संगठन जहां मजबूत होगा, वहां उम्मीदवार उतारेंगे। सीटों की संख्या उस समय की स्थितियों व समीकरणों पर निर्भर करेगी। प्रसपा प्रमुख ने कहा कि यदुवंशी समाज को जोड़ने की मुहिम चलती रहेगी। दूसरे संगठनों के साथ भी पार्टी का संवाद जारी है। समाज के उपेक्षित व पिछड़े लोगों की आवाज प्रसपा उठाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *