सनकी दामाद ने साले और सास को मार डाला, पत्नी समेत 4 को किया जख्मी, दरभंगा में अनियंत्रित पिकअप ने दो महिलाओं को कुचला, दोनों की मौत

सनकी दामाद ने साले और सास को मार डाला, पत्नी समेत 4 को किया जख्मी, दरभंगा में अनियंत्रित पिकअप ने दो महिलाओं को कुचला, दोनों की मौत

गया में एक सनसनी दामाद ने अपने साला और सास की धारदार हथियार से हत्या कर दी। उसने हमला कर चार रिश्तेदारों को घायल कर दिया। घायलों में उसकी पत्नी भी शामिल है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। बेतिया के हरनाटांड में बाघ के हमले से महिला की मौत पर आक्रोशित लोगों ने हंगामा किया। मुआवजे की मांग को लेकर शव के साथ प्रदर्शन किया। भोजपुर के उदवंतपुर में बेखौफ अपराधियों ने चौकीदार की बाइक लूट लिया। दरभंगा के घनश्यामपुर में बेलगाम पिकअप वैन ने दो महिलाओं को कुचल दिया जिसमें दोनों की मौत हो गई। लखीसराय में डकैतों ने किराना व्यवसाई के घर पर धावा बोलकर 5 लाख की संपत्ति लूट दिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *