सड़क हादसे घायल यात्रियों की स्थिति गंभीर

सड़क हादसे घायल यात्रियों की स्थिति गंभीर

शहडोल। मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में एक जीप दुर्घटना में घायल तीन यात्रियों की स्थिति गंभीर बनी हुयी है और उनका इलाज चल रहा है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मानपुर मार्ग पर हुयी दुर्घटना में घायल तीनों यात्री छत्तीसगढ़ के सूरजपुर क्षेत्र के निवासी हैं। उनका यहां जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी स्थिति गंभीर लेकिन स्थिर बनी हुयी है।
सूत्रों ने कहा कि इस हादसे में वाहनचालक त्रिलोचन कुम्हार, शोभित और बलराम की मृत्यु हो गयी थी। ये सभी लोग मध्यप्रदेश के सतना जिले के मैहर से देवीदर्शन के बाद छत्तीसगढ़ लौट रहे थे, तभी जीप अचानक पलट गयी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *