सड़क दुर्घटना मे तीन युवकों की मौत

सड़क दुर्घटना मे तीन युवकों की मौत

बस्ती। उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के मनौरी ओवर ब्रिज पर सामने से आ रही मोटर साइकिल सवार तीन युवकों को मंगलवार को सुबह बस ने सामने से टक्कर मार दी। इस घटना में तीनों की मौत हो गयी है।

पुलिस के अनुसार दिल्ली से बिहार जा रही बस ने कोतवाली थाना क्षेत्र के मनौरी ओवर ब्रिज पर आ रही मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। जिससे मोटर साइकिल बस के नीचे चली गयी और उस पर सवार तीन युवकों, नीरज राजभर (20), अनिल (19) और सन्दीप (20) निवासी ग्राम कोरमा थाना कलवारी की मौके पर ही मौत हो गयी।

तीनों युवक एक बारात में शामिल होने के लिये रूधौली गये थे। बारात से वापस अपने घर जाते समय यह हादसा हुआ। बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *