पुलिस ने इन दिनों सटटेबाजों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। आज थाना ब्रहमपुरी पुलिस द्वारा छापेमारी की गई। जिसमें सट्टे की खाईबाडी करते चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं उनके कब्जे से एक चाकू, सट्टे में प्रयुक्त सामान व एक लाख 14 हजार 200 रूपये नगद बरामद बरामद हुए।
बता दें कि एसएसपी के आदेश पर एसपी सिटी औरर एएसपी के निर्देश में इस समय जुआ और सटटेबाजों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। जिले में बड़े पैमाने पर जुआ/सट्टे की खाईबाडी की घटनाएं सामने आ रही है।

इनकी रोकथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान में थाना ब्रहमपुरी मेरठ पुलिस चार आरोपियों संदीप पुत्र बबली निवासी सब्जी वाली गली गौतम नगर थाना ब्रहमपुरी मेरठ,नरेन्द्र पुत्र हरिप्रसाद निवासी इन्द्रानगर थाना ब्रहमपुरी मेरठ,मनीष कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी गली न0 1 म0 न0 561 सैक्टर 1 माधवपुरम थाना ब्रहमपुरी मेरठ और मूलचन्द पुत्र मोहनलाल निवासी 3/4 गली न0 5 खत्ता रोड थाना ब्रहमपुरी मेरठ को गिरफ्तार किया। इनके पास से एक बोरा नई सट्टा पर्ची, 339 अदद लिखी सट्टा पर्ची, एक लाख 14 हजार 200 रूपये नगद बरामद हुए हैं।

इस बारे में एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि शहर में सटटेबाजी की तमाम शिकायतें आ रही है। जिसके चलते कई बार कानून व्यवस्था की स्थिति भी खराब होने की नौबत आती थी। इसलिए अब शहर और देहात से सटटेबाजों का सफाया पूरी तरह से करने के लिए ही अभियान छेड़ा हुआ है। शहर के सभी सटटेबाजों की सूची बनाई जा रही है थानावार। उसके बाद अभियान पूरी तीव्र गति से चलाया जाएगा।