संस्कार भारती ने कराई रंगोली प्रतियोगिता

संस्कार भारती ने कराई रंगोली प्रतियोगिता

शामली(सिद्धार्थ भारद्वाज)। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को संस्कार भारती शामली द्वारा कस्बा बनत स्थित देवी उमराकौर वैदिक इंटर कालेज में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
जानकारी के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत संस्कार भारती शामली द्वारा शुक्रवार को कस्बा बनत स्थित देवी उमराकौर वैदिक इंटर कालेज में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनंगपाल मलिक ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आरोग्य भारती के प्रांत उपाध्यक्ष देवेन्द्र पाल राणा, कार्यक्रम संयोजक विशाल शर्मा व सूर्यदेव पांचाल रहे। इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर राशि, रिया व पुरवा, द्वितीय स्थान पर आरजू, दीपाली, आयुषी, तृतीय स्थान पर तुलसी, तानिया, रिया रही जिन्हें पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके अलावा सांत्वना पुरस्कार एलिस, दीपांशी, तरूशी, प्रियांशी, साक्षी, वंशिका, निशा, अनु, आक्षी को प्रदान किए गए। जिलाध्यक्ष गोविन्द कौशिक ने बताया कि संस्कार भारती द्वारा आगे भी ऐसे कार्यक्रमों का आयेाजन किया जाता रहेगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *