संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की ससुराल में मौत, मायके वालों पर लगाया हत्या का आरोप परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस ने शांत कराया

बडौत।  दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित नई बस्ती के रहने वाले एक युवक की शनिवार की रात अपनी ससुराल लोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार को उसके ससुराल वाले शव को लेकर बड़ौत पहुंचे, तो मृतक परिजनों ने उन पर हत्या का आरोप लगाते हुए मारपीट कर दी। हंगामा होता देख मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत किया।

नगर की नई बस्ती के रहने वाले साजिद उर्फ मोनू पुत्र रहीमूदीन का निकाह करीब दस साल पहले लोनी निवासी समीना के साथ हुआ था। साजिद मजदूरी करता था तथा पिछले डेढ़ साल से अपनी ससुराल में रहकर काम कर रहा था।

साजिद के परिजनों ने बताया कि, शनिवार की रात उसके पास लोनी से फोन आया कि, साजिद की मौत हो गई है। उसने सुसाइड कर लिया है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद साजिद का शव लेकर उसके ससुराल वाले बड़ौत पहुंचे। शव के घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। इसीबीच परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों के साथ मारपीट करते हुए उन पर हत्या का आरोप लगाया और हंगामा खड़ा कर दिया। कहा कि साजिद के गले में रस्सी के निशान हैं। उसकी फांसी लगाकर हत्या की गई है। हंगामा होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जानकारी ली।

इंस्पेक्टर नावेन्द्र सिंह सिरोही ने बताया कि घटना स्थल लोनी क्षेत्र का है। वहां की पुलिस ही इसकी जांच करेगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *