संदिग्ध परिस्थितियों में पति की मौत, पत्नी व दो अन्य पर हत्या का आरोप

संदिग्ध परिस्थितियों में पति की मौत, पत्नी व दो अन्य पर हत्या का आरोप

देवंबद। थाना गंगोह क्षेत्र के गांव बेगीनाजर से बड़ी खबर सामने आई है जहां पत्नी ने पति की हत्या कर दी है। परिजनों का आरोप है की मोमिन की पत्नी नोशी ने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर उसको मार दिया है। मृतक के भाई मुस्तकीम और उनकी बहन का भी यही आरोप है कि मोमिन को पत्नी नोशी द्वारा मारा गया है। मुस्तकीम ने बताया कि रात दो लोग भी घर में मौजूद थे। यह घटना सुबह नौ बजे की है जब दूध देने के लिए भाई की लड़की घर गई तो दरवाजा नहीं खोला जैसे ही जबरदस्ती दरवाजा खुलवाया गया तो देखा की मोमिन पुत्र जमील मरा पड़ा हुआ है। इसकी पूरी जानकारी थाना गंगोह पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पत्नी नोशी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी जसवीर सिंह का कहना है कि जांच चल रही बाकी जानकारी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगी। वहीं थाना देवबंद के ग्राम हाशिमपुरा से लापता किशोर विकास कुमार का शव आठ दिन बाद क्षेत्र के अम्बेहटा शेखा स्थित जोहड़ के पास पड़ा मिला। किशोर का शव बाईक के नीचे दबा हुआ था। मिली जानकारी के अनुसार विकास 28 अप्रैल को कसौली गांव जाने के लिए घर से निकला था, जो लापता हो गया था। विकास की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *