श्री श्याम चाइल्ड केयर सोसाआईटी ने बच्चों के लिये शिक्षा को लेकर की बैठक

हापुड़। जनपद हापुड़ मे श्री श्याम चाइल्ड केयर सोसाइटी की बेठक अध्यक्ष महोदय साहब के घर ग्राम सिमरौली जिला हापुड़ मे आयोजन की गयी। जिस की अध्यक्षा श्री श्याम चाइल्ड केयर सोसाइटी के अध्यक्ष राहुल कुमार जी ने करीं और बेठक का आयोजन श्री श्याम चाइल्ड केयर सोसाइटी के सचिव लोकेश कुमार जी ने किया। बेठक मे सभी गरीब वर्ग के लोगो और बेसहारा बच्चो के बच्चे की परिभाषा, कोई भेदभाव नहीं, बाल हितों की रक्षा, अधिकारों को लागू करना, मां बाप की जिम्मेदारियों का मार्गदर्शन, जिंदा रहना व विकसित होना, नाम और राष्ट्रीयता,पहचान का संरक्षण, मां बाप के साथ रहना, पारिवारिक एकता, अपहरण से बचाव, बच्चों के विचार, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, वैचारिक एवं धार्मिक स्वतंत्रता, मिलने जुलने , शिक्षा का अधिकार , बाल तस्करी, किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम, 2000, बाल यौन उत्पीड़न अधिनियम, 2012, हित मे बात रखी गयी। श्री श्याम चाइल्ड केयर सोसाइटी के हित मे काम करने के निर्देश दिये गए। बेठक मे श्री श्याम चाइल्ड केयर सोसाइटी के सभी सम्मानित पदाधिकारीयो ने अपने अपने विचार व्यक्त किए और कहा श्री श्याम चाइल्ड केयर सोसाइटी के हित मे हम पूरी ईमानदारी और निस्था से काम करेंगे। बेठक मे अध्यक्ष राहुल कुमार, उपअध्यक्ष राखी जी , सचिव लोकेश कुमार जी , उपसचिव डॉ वीरेंद्र कुमार जी , कोषाध्यक्ष श्री रिंकू जी व राहुल कुमार , प्रमोद कुमार , मुकेश कुमार सभी सदस्ये मोजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *