श्री राम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में राष्ट्रीय स्तरीय तकनीकी सेमिनार का हुआ आयोजन ……

श्री राम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में राष्ट्रीय स्तरीय तकनीकी सेमिनार का हुआ आयोजन ……

मुजफ्फरनगर (मो सुहैल) । प्राप्त समाचार के अनुसार श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज की इकाई श्रीराम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में एस्टीमेशन एंड कास्टिंग विषय पर राष्ट्रीय स्तरीय तकनीकी सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा एस्टीमेशन एवं कॉस्टिंग के सिद्धान्त एवं उपयोगिता पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में डॉ0 अमित कुमार सिंघल मुख्य वक्ता रहे। डॉ0 अमित कुमार सिंघल नगर के प्रसिद्ध वेल्युअर होने के साथ-साथ भारतीय दीवाला कानून में कम्पनी एक्ट वेल्युअर, इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स (इण्डिया) और इंस्टीट्यूट ऑफ वेल्युअर्स जैसी प्रतिष्ठित संस्थानों के सदस्य भी हैं। डॉ0 सिंघल ने छात्रों को उन्मुख एस्टीमेशन का अर्थ समझाते हुए कार्यक्षेत्र में प्रायः प्रयोग में आने वाली तकनीकों के बारे में बताया गया।
श्रीराम स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर, मुजफ्फरनगर के प्रवक्ता आर्किटेक्ट अश्विनी कल्याणी ने छात्रों को हैंड्स ऑन तरीके, एस्टीमेशन एण्ड कॉस्टिंग के मूल सिद्धान्तों से अवगत कराया। विभागाध्यक्ष एवं कार्यक्रम के संयोजक इं0 अर्जुन सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से इंजीनियरिंग एवं आर्किटेक्चर के विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा एवम् व्यक्त्वि विकसित करने का अवसर मिला है तथा उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होती है। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होनें इस सेमिनार में सीखी गयी तकनीक को भविष्य में लागू करने के लिए छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाओं से श्रीराम इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थियों के तकनीकि ज्ञान में निश्चित रूप से वृ़िद्ध होगी। इस हेतु श्रीराम इंजीनियरिंग कॉलेज ऐसे कार्यक्रमों को कराने के लिए सदैव तत्पर रहेगा।
इस अवसर पर श्रीराम गु्रप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर की डीन अकेडेमिक्स, इं0 साक्षी श्रीवास्तव ने कहा कि सिविल इंजी0 एवं आर्किटेक्चर विभागों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया एवं विभागाध्यक्ष एवं सम्बन्धित शिक्षकों को कार्यक्रम के सफल आयोजन पर बधाई दी।
सेमिनार के अन्त में सिविल इंजी0 एवं आर्किटेक्चर विभाग के विभागाध्यक्ष इं0 अर्जुन सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम के अवसर पर संस्थान के प्रवक्तागण इं0 निशु भारद्वाज, आर्किटेक्ट अली अमर जैदी, आर्किटेक्ट पुष्पेन्द्र सिंह, आर्किटेक्ट जै़ब जै़दी, इं0 राहुल पुण्डीर, इं0 फिरोज अली, आर्किटेक्ट राधिका गोयल आदि उपस्थित रहे।

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *