मुजफ्फरनगर(संजय धीमान)। रामपुरी स्थित श्री रामलीला कमेटी के तत्वाधान में हो रहे श्री रामलीला मंचन में प्रभु श्री राम की भव्य बारात यात्रा रामपुरी के मुख्य मुख्य मार्गो वह शहाबुद्दीन पुर गांव के मार्ग से निकाली गई यात्रा से पूर्व श्री राम लीला के मंच पर प्रभु श्री राम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न जी की आरती की गई जिसमें रामपुरी के नागरिकों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । श्री राम रथ पर सवार होकर मार्गो से निकले तो जगह-जगह नागरिकों द्वारा सह परिवार आरती की गई वह भोग लगाया गया रामपुरी के सेनापति कश्यप के आवास पर जयमाला का आयोजन किया गया और स्वयंवर का सूक्ष्म दृश्य दिखाया गया तथा प्रभु श्री राम माता जानकी सहित लक्ष्मण जी भरत जी शत्रुघ्न जी की आरती की गई । ठाकुर नरेंद्र सिंह के रामपुरी स्थित निवास स्थान पर भोजन की व्यवस्था की गई । श्री राम बरात का बहुत ही मनमोहक दृश्य देख सभी ने प्रभु श्री राम को प्रणाम कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और धर्म लाभ व आनंद उठाया इस अवसर पर चौधरी शक्ति सिंह अध्यक्ष , दिवाकर त्यागी ,देवदत्त शर्मा ,वैभव शर्मा ,श्री देव शरण शास्त्री, डॉo एसoकेo गौतम, आदित्य धीमान ,चांद ,गगन जिंदल, विकास, नाज्ञान ,मनोज लेमन, ठाकुर चौधरी ,उधम सिंह, माधव सिंह सोलंकी, बबलू कुशवाहा, ठाकुर सीपत सिंह, दिनेश ठाकुर, वासु पांचाल, राहुल पांचाल ,सक्षम त्यागी ,विशु शर्मा ,सोनू वर्मा, बिट्टू काला ,रविंदर, रोहिल्ला योगी, राजवीर प्रजापति, पप्पू प्रजापति, रवि शर्मा, धर्मेंद्र जितेंद्र, सतेंदर सहित सैकड़ों की संख्या में धर्म प्रेमियों ने भाग लिया।
