श्री गुरु सिंह सभा द्वारा कप्तान को बुके देकर किया सम्मान

मुजफ्फरनगर(संजय धीमान)। श्री गुरु सिंह सभा रजिo मुजफ्फरनगर के पदाधिकारीयो द्वारा मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जयसवाल का स्वागत किया। कचहरी स्थित कप्तान कार्यालय पर पहुंचे श्री गुरु सिंह सभा के सरपरस्त सरदार सुखदर्शन सिंह बेदी ने कप्तान साहब का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया व श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार गुरचरण सिंह बराड़ ने फूलों का बुका भेट करके स्वागत किया व एक धार्मिक मोमेंटो देकर स्वागत करते हुए कप्तान विनीत जायसवाल के दिशा निर्देशन में पुलिसिंग द्वारा किए जा रहे निरंतर सराहनीय कार्यों एवम कप्तान के अच्छे स्वभाव के चलते सभा के पदाधिकारीगण स्वागत करने पर सम्मान का अनुभव कर रहे है। सम्मान करने वालो में श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार गुरुचरण सिंह बराड़ , श्री गुरु सिंह सभा के सरपरस्त सरदार सुखदर्शन सिंह बेदी, सरदार अमरजीत सिंह सिड़ाना, सरदार हरजीत सिंह गुराया सरदार हरप्रीत सिंह सन्नी सरदार महेंद्रजीत सिंह बेदी, सरदार बलविंदर सिंह सल,सरदार जसविंदर सिंह बग्गा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *