पुरकाजी: श्री गणेश महोत्सव समिति (रजि.) की बैठक समिति के संस्थापक स्वर्गीय राजू वर्मा के आवास पर हुई बैठक में गणेश महोत्सव को लेकर रूपरेखा तैयार की गई बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष अनिल गर्ग एवं संचालन पंडित भानु शर्मा के द्वारा किया गया। समिति के महामंत्री पीयूष राणा ने बताया 31 अगस्त को सुबह 10:00 बजे जी.टी. रोड से शोभायात्रा निकाली जाएगी एवं मेन बाजार स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर में 7 दिन के लिए श्री विग्रह मूर्ति की स्थापना की जाएगी जहां प्रतिदिन प्रातः 8:00 एवं रात्रि 8:00 बजे आरती की जाएगी, 5 सितंबर में श्री ठाकुरद्वारा मंदिर में भजन संध्या का कार्यक्रम किया जाएगा, एवं 6 सितंबर में श्री विग्रह मूर्ति की बैंड बाजे के साथ विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी। बैठक में वीरेन्द्र सिंह, विपिन वर्मा, डॉ अमित त्यागी, ललित गुप्ता, मनोज कर्णवाल, सुशील वर्मा, आनंद धीमान, चुन्नू गोयल, चिराग सिंघल,अजय गोयल,कार्तिक सिंघल,सत्यम वर्मा आदि लोग रहे।
