श्रीगंगानगर जिले में पानी की डिग्गी में डूबने से पांच बच्चों की मौत

श्रीगंगानगर। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के रामसिंहपुर क्षेत्र में एक खेत में बनी पानी की डिग्गी में डूब जाने से आज पांच बच्चों की मौत हो गई।
पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा के अनुसार क्षेत्र के उदासर पांचयूडीएन गांव में एक खेत में बनी पानी की डिग्गी में ये बच्चे डूब गये जिससे उनकी मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम में खेतों में बनी डिग्गियां इस समय पानी से भरी हुई हैं और ये बच्चे डिग्गी में नहाने गये थे कि उसमें डूब गये।
उन्होंने बताया कि इन बच्चों की उम्र दस-बारह साल की हैं और इनमें दो लड़किया और तीन लड़के शामिल हैं। उन्होंने बताया कि डिग्गी से पानी खाली कराया जा रहा है ताकि पूरी तरह तलाशा जा सके कि कहीं और बच्चा तो नहीं डूब गया हैं।
हादसे के बाद गांव में मातम छा गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *