Posted incrime शिवहर में मुखिया पति की गोली मारकर हत्या Posted by admin June 27, 2022No CommentsPosted incrime शिवहर। बिहार में शिवहर जिले के श्यामपुर भटहा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने सोमवार की सुबह रोहुआ पंचायत की मुखिया के पति की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि रोहुआ पंचायत की मुखिया मुन्नी देवी के पति सुबोध राय किसी काम के सिलसिले में जा रहे थे तभी बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उन्हें गोली मारकर घायल कर दिया। घायल को श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल(एसकेएमसीएच)में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। सूत्रों ने बताया कि हत्या के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। Post Views: 4 admin View All Posts Post navigation Previous Post कप्तान पांड्या ने की जीत के साथ शुरुआतNext Postदिल्ली में मॉनसून का काउंटडाउन शुरू! आज झमाझम बारिश के आसार…जानें अन्य राज्यों के हाल
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि रोहुआ पंचायत की मुखिया मुन्नी देवी के पति सुबोध राय किसी काम के सिलसिले में जा रहे थे तभी बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उन्हें गोली मारकर घायल कर दिया। घायल को श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल(एसकेएमसीएच)में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। सूत्रों ने बताया कि हत्या के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।